🔴 BREAKING NEWS
Loading...

एक बार फिर भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, नए साल पर दुनिया भर को छोड़ा पीछे



 नई दिल्ली : पूरी दुनिया नए साल 2021 (New Year 2021) का स्वागत अपने-अपने तरीके से कर रही है। किसी ने दोस्तों के साथ तो किसी ने परिवार के साथ जश्न मनाया। इन सब से अलग कई ऐसे परिवार रहे जिन्होंने नए साल पर घर में नए मेहमान का स्वागत किया। जी हां। पूरी दुनिया में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने नए साल पर जन्म लिया। यूनीसेफ (UNICEF) ने एक आंकड़ा जारी करते हुए यह जानकारी दी। 

यूनीसेफ ने साल के पहले दिन पैदा होने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए। आंकड़े के अनुसार, साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2021 को दुनियाभर में 3,70,000 बच्चे जन्म ले सकते हैं। इस मामले में भारत सबसे आगे है। टॉप 10 देशों में भारत के अलावा चीन, नाइजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, इथोपिया, अमेरिका, इजिप्ट, बांग्लादेश और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो शामिल है।

भारत में 1 जनवरी 2021 को 59,995 बच्चों का जन्म हुआ। चीन में 35,615, नाइजीरिया में 21,439, पाकिस्तान में 14,161 , इंडोनेशिया में 12,336, इथोपिया में 12,006, अमेरिका में 10,312, इजिप्ट में 9,455, बांग्लादेश में 9,236, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 8,640 बच्चे पैदा हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar