🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अजब: गाड़ी में बीवी को भूल गया शख्स, कार के साथ पत्नी को भी चुरा ले गए चोर



 क्या कोई व्यक्ति अपनी कार के साथ-साथ अपनी पत्नी को भी भूल सकता है? इससे भी आश्चर्य की बात यह हुई कि उसकी कार और पत्नी को चोर उठा ले गए. सोशल मीडिया पर इस चोरी की वारदात काफी तेजी से वायरल हो गई है. यह घटना पंजाब से सामने आई है.

पंजाब के डेरा बस्सी में राजीव चंद अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुखमनी स्कूल पहुंचा था. वो अपने बेटे की स्कूल का फीस जमा करने स्कूल गया था. उसके साथ उसकी पत्नी भी थीं. स्कूल के बाहर वह गाड़ी से उतरने के बाद अपने बेटों को साथ में लेकर फीस भरने स्कूल के अंदर चला गया, हालांकि इस दौरान उसकी बीवी कार के अंदर ही बैठी रहती है.

पत्नी को कोई समस्या ना हो इसलिए राजीव चंद ने चाबी कार में ही छोड़ दी थी. इस दौरान कार में चाबी लगी देख दो लुटेरे कार की पास आते हैं और कार चुराकर भाग जाते हैं. कार चोरी के दौरान उनको पिछली सीट पर बैठी राजीव की बीवी दिखती है, उसका मुंह वह अपने हाथों से दबाकर उसे भी चुरा ले जाते हैं.

हालांकि कुछ दूर जाने के बाद लुटेरे गाड़ी को घुमाकर यूटर्न लेते हैं और महिला को अंबाला टोल प्लाजा के पास फेंककर भाग जाते हैं. वो डेरा बस्सी की ओर गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं. इस कार चोरी की वारदात के बारे में सुनकर इलाके में सनसनी फैल जाती है. अभी तक कार के बारे मेंं किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar