🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नए साल के पहले रविवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी के मालामाल करने की है मान्यता



 हर व्यक्ति में खुशहाली और पैसा हासिल करना चाहता है। लेकिन कई बार खूब मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को सफलता हासिल नहीं होती है। कहते हैं कि जीवन में तरक्की और पैसों के बिना शांति और सुख बना रहना मुश्किल होती है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने और जीवन में खुशहाली के लिए लोग रविवार के दिन कई उपाय करते हैं। जानिए नए साल के पहले रविवार को किन उपायों को करने से घर आती है सुख-समृद्धि- 

जानिए रविवार के उपाय और टोटके-

1. रविवार के दिन शाम को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति का योग बनता है।

2. रविवार के दिन घर के सभी सदस्यों को माथे पर चंदन लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।

3. रविवार के दिन मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में बरकत आती है।

4. मान्यता है कि रविवार के दिन शाम को गाय के घी से मेनगेट के दोनों तरफ दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

5. मान्यता है कि रविवार के दिन शाम को शिव मंदिर में गौरी शंकर रूद्राक्ष चढ़ाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

6. कहते हैं कि रविवार के दिन शाम को पीपल के पत्ते पर अपनी मन की मुराद लिखकर नदी के बहुत हुए जल में प्रवाहित करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं।

7. रविवार को सोने से पहले एक गिलास गाय का दूध अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह स्नान पूजा के बाद यह दूध ग्रहण करें। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ कार्यों के बीच आने वाली अड़चनें दूर होती हैं।

8. कहते हैं कि रविवार के दिन तीन नई झाडू खरीदकर लाएं। अगले दिन स्न्नान के बाद इन्हें देवी जी के मंदिर में रखें और इस दौरान कोई देखे या टोके नहीं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ का योग बनता है।

9. रविवार के दिन आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्यदेव की विशेष कृपा बरसती है और जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

10. रविवार के दिन चीटियों को शक्कर खिलाना भी शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar