पहले तेंदुए को जाल में फंसाया, मारा, फिर पकाकर खा गए 5 लोग

 केरल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के इडुक्की जिले में एक तेंदुआ जाल में फंस गया था। 5 लोगों ने पहले उसको मारा फिर काटकर उसका मांस पकाकर खा गए। अब पुलिस ने इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




आरोपियों ने इडुकी में अपने घर के पास करीब 100 मीटर के क्षेत्र में जाल बिछाया था। इसमें करीब 50 किलोग्राम का एक तेंदुआ जंगल से निकलकर फंस गया था। इस तेंदुए की उम्र 6 वर्ष थी। इसके बाद ये लोग इस तेंदुए को छोड़ने के बजाय उसको काटकर उसका मांस पकाकर खा गए।

इस हैरान करने वाली घटना की जानकारी देते हुए मनकुलम रेंज ऑफिसर उधय सूरियां ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोस, बीनू, कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है। ये सभीमनकुलम, मुनिपारा के रहने वाले हैं। विनोद के खेत में तेंदुआ जाल में फंस गया था। उसके बाद विनोद ने अपने इन सभी साथियों को बुलाया और उसे मारकर पकाया और खाया।

रेंज ऑफिसर के अनुसार विनोद के घर से 10 किलो मांस भी बरमद हुआ है। इन सभी आरोपियों की योजना थी कि ये तेंदुए की खाल, नाखून और दांत तक बेच देंगे। बता दें कि तेंदुआ सं‍रक्षित वन्‍य जीव है। इसके शिकार करने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar