गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर छत पड़ी थी। बारिश में छत अचानक गिर गई जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए। सीओ सदर महिपाल सिंह ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हादसे का शिकार सभी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा हैं। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। अब तक 15 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
गाजियाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, गाजियाबाद में श्मशान घाट में परिसर की छत गिरने से दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही रवाना हो गई। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद अब हिमाचल में फैला बर्ड फ्लू, 1000 से अधिक पक्षियों की मौत
आंदोलन का 39वां दिन: किसानों की मौत का सिलसिला जारी, कल सरकार के साथ 8वें दौर की बैठक
कोरोना वायरस: किन दो वैक्सीन को मिली मंजूरी, क्या खासियत है इनकी, कब से शुरू होगा वैक्सीनेशन; जानें सब कुछ
दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्वदेशी कोवैक्सीन सहित कोविडशील्ड को दी मंजूरी
कोरोना डेली अपडेट: देश में कुल मामले 1.03 करोड़ के पार, जल्द 1 करोड़ होगा रिकवर होने वालों का आंकड़ा
