कटनी। ट्रक और कार के बीच भीषण भिड़ंत हुई है। भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई है। 3 युवक और ड्राइवर की जान गई है। कटनी के गुप्ता परिवार लोग हादसे के शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे ड्राइविंग सीखने बाईपास गए हुए थे तभी यह हादसा हुआ है। मृतकों में ऋषभ गुप्ता, कुश गुप्ता, प्रियंक सुहाने, और ड्राइवर दशरथ शामिल हैं। गाड़ी से लाशों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू करना पड़ा। कुठला थाने के बाईपास में हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे।
MP : भीषण हादसे में चार लोगों की मौत, ड्राइविंग सीखने के दौरान हुई घटना
bydigital bharat
-
0
