🔴 BREAKING NEWS
Loading...

कोरोना से स्वस्थ होने पर 35 व्यक्ति डिस्चार्ज...आज मिले 42 कोरोना संक्रमित


कोरोना से स्वस्थ होने पर गुरूवार 17 दिसम्बर को 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 707 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 42 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 35 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 309 हो गई है और रिकवरी रेट 95.38 प्रतिशत हो गया है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरूवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 42 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15 हजार दो हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से दो व्यक्तियों की मृत्यु की रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 232 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 461 हो गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 454 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar