🔴 BREAKING NEWS
Loading...

2021 में लॉन्च होगा सोने से बना Apple AirPods Max, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश



 नई दिल्ली। दुनिया की सबसे आधुनिक और ट्रेंडी गैजेट्स लॉन्च करने वाली कंपनी एप्पल (Apple) ने फिर एक बार खूबसूरत गोल्डन हेडफोन्स मार्किट में जारी कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। गैजेट्स और टेक एन्जॉय करने वालों के लिए एप्पल का यह नया प्रोडक्ट ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

लेकिन इस गोल्डन हेडफोन्स की कीमत को देखते हुए एप्पल के दीवानों ने इसकी कॉपी ही खरीदने का मन बना लिया जिसको देखते हुए ओरिजनल प्रोडक्ट को कस्टम करके नए लुक में पेश करने वाली रूसी लक्जरी ब्रांड कैवियार ने यह घोषणा की है कि वह एप्पल एयरपॉड्स मैक्स (Apple AirPods Max) का एक कस्टम संस्करण लॉन्च करेगा।

गोल्ड से बना होगा
इस बारे में मिली MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार कस्टमाइज किए गए एयरपॉड्स मैक्स को नए साल 2021 में लॉन्च किया जाएगा। इसे मार्केट में दो रंगों काला और सफेद रंग में लॉन्च किया जाएगा।

वहीं इन एप्पल एयरपॉड्स मैक्स को ऑर्डर के बाद ग्राहक के लिए बनाया जाएगा। बता दें, रूसी लक्जरी ब्रांड कैवियार को लोकप्रिय टेक उत्पादों के लक्जरी वेरिएंट बनाने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।


एक लाख डॉलर
कैवियार के एप्पल एयरपॉड्स मैक्स गजैट्स कस्टम डिजाइन कर लोगों को लुभाता रहा है। एप्पल एयरपॉड्स मैक्स लॉन्च करने जा रहा है जो हेडफ़ोन पर गोल्डन कवर होगा। गोल्डन होने के कारण यह काफी महंगे भी हो सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कैवियार के एप्पल एयरपॉड्स मैक्स कस्टम वेरिएंट की कीमत 108,000 अमेरिकी डॉलर हो सकती है।


शुद्ध गोल्ड से बना होगा
वहीँ, कैवियार ग्रुप ने अपने बयान में कहा है कि एप्पल एयरपॉड्स मैक्स को शुद्ध सोने का डिज़ाइन दिया गया है। जो उसे काफी आकर्षक लुक दे रहा है। बता दें कि इससे पहले कैवियार ने एक कस्टम iPhone 12 Pro वर्जन भी लॉन्च किया था।इसके लिए कंपनी ने ख़ास कहा है कि हेड फोन बनाने में ग्राहकों की पसंद का पूरा ध्यान रखा गया है वहीं इसके किसी भी तरह से गलती न हो इसपर खास ध्यान दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar