🔴 BREAKING NEWS
Loading...

100 महिलाओं को शिकार बनाने वाला दिल्‍ली में अरेस्‍ट, महिला बैंक मैनेजर को दी थी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने की धमकी

 


नई दिल्ली: पुलिस ने एक महिला बैंक मैनेजर की आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे रुपए ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान सुमित झा (26) के तौर पर हुई है, जो नोएडा सेक्टर-82 का रहने वाला है.

पुलिस ने बताया कि सुमित झा ने बी. कॉम किया है और अब तक वह 100 से अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है. आरोपी महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी तस्वीर को डाउनलोड करता और उनसे छेड़छाड़ करता. फिर उनकी आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उनसे रुपए वसूलता था.

इससे पहले उसे 2018 में छत्तीसगढ़ ओर नोएडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

पुलिस के अनुसार पीड़ित एक निजी बैंक में मैनेजर है और दिल्ली के मालवीय नगर में रहती है. उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि आरोपी ने उसका उत्पीड़न किया और उससे रुपए ऐंठने की कोशिश की. झा ने धमकी दी थी कि वह उसके (पीड़िता के) सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर उसकी आपत्तिजनक जनक तस्वीर पोस्ट कर देगा.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ”जांच के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar