No lockdown to be imposed in the state: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh Chief Minister: सोशल मीडिया और कुछ अन्य मीडिया माध्यमों में चल रही खबरों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि राज्य में लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अभी दोबारा लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है.
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विवाह आयोजनों में लोगों की संख्या सीमित रहे और सभी सुरक्षा उपायों का पालन हो.सिनेमाघर अभी पूर्व व्यवस्था के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खोले जाएंगे. मास्क पहनना अनिवार्य है. लोग कोरोना से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं.
बता दें कि मुख्यमंत्री ने आज शुक्रवार को राज्य में COVID19 की स्थिति व रोकथाम की समीक्षा की हैं.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, शासन द्वारा भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगाने संबंधी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान वायरल हो रहा है, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पूर्ण रूप से अप्रासंगिक है.
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विवाह आयोजनों में लोगों की संख्या सीमित रहे और सभी सुरक्षा उपायों का पालन हो. सिनेमाघर अभी पूर्व व्यवस्था के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है. आमजन कोरोना से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं. इसमें एनजीओ भी सहयोग करें.
बता दें कि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में COVID19 संक्रमण की स्थिति और रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की है.
