जबलपुर: पुलिस ने पेश की मिसाल..घायलों को कंधे एवं गोद में लेकर पहुंचाया मेडिकल



जिला जबलपुर - थाना प्रभारी चरगवां रीतेश पाण्डेय ने बताया आज दिनंाक 17-11-20202 की सुवह लगभग 8-15 बजे जबलपुर से चरगवां रोड ग्राम घुघरी चन्नू ठाकुर के खेत के सामने मेन रोड पर एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीआर 9077 पलटने से कई लोगों के घायल होने की सूचना पर हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचा पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि आज सुवह ग्राम केाहला से मजदूरी करने (मटर तोड़ने) शहपुरा मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे सुवह 8 बजे पिकअप वाहन के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पिकअप को पलटा दिया जिससे पिकअप में बैठी भूरी बाई ठाकुर उम्र 60 वर्ष , रविना गोंड़ उम्र 16 वर्ष , मती जमना बाई उम्र 55 वर्ष , सुखलाल ठाकुर उम्र 35 वर्ष, मती किरन बाई मिश्रा उम्र 26 वर्ष , अतुल मिश्रा उम्र 13 वर्ष, मती दोजा बाई गोंड़ उम्र 35 वर्ष, प्रियंका गोंड़ उम्र 17 वर्ष, मनीष गोंड़ उम्र 17 वर्ष, मती सुनीता ठाकुर उम्र 22 वर्ष, मती केशर बाई उम्र 30 वर्ष ,मती कमला बाई गोंड़ उम्र 55 वर्ष, मती बबीता बाई उम्र 25 वर्ष, रोशन ठाकुर उम्र 13 वर्ष , मती कल्लू बाई ठाकुर उम्र 55 वर्ष, मती मुन्नी बाई ठाकुर उम्र 57 वर्ष, मती जीरा बाई ठाकुर उम्र 45 वर्ष, मती सुखवती ठाकुर उम्र 30 वर्ष , सीमा गोंड़ उम्र 17 वर्ष, सुनीता गोंड़ उम्र 15 वर्ष, प्रिया गोंड़ उम्र 17 वर्ष, रीतू ठाकुर उम्र 16 वर्ष, भारती ठाकुर उम्र 15 वर्ष, मती क्रांति बाई ठाकुर उम्र 39 वर्ष, मती इमरती ठाकुर उम्र 55 वर्ष, सपना ठाकुर उम्र 17 वर्ष, भारती ठाकुर उम्र 17 वर्ष, इन्द्र सिंह यादव उम्र 15 वर्ष , मती मैना बाई गड़रिया उम्र 55 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोहला को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गयीं थी, भी घायलों को 100 डायल वाहन, थाना चरगवाॅ का पुलिस वाहन, स्थानीय लोगों की दो कार, एवं सूचना पर पहुंची 108 एम्ब्ंयूलेंस से तत्काल उपचार हेतु मेडीकल काॅलेज स्थानीय लोगोें की मदद से लाया गया, मेडिकल कालेज पहुंचने पर घायलों की संख्या अधिक होने एवं स्टेचर की संख्या कम होने के कारण थाना चरगवाॅ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन, एल.आर. पटेल, आरक्षक अशोक, राजेश, अंकित स्वयं घायलों को कंधे एवं गोद में लेकर मेडिकल कालेज की कैजुअल्टी तक स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया, जहाॅ सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक संतोष सेन को वर्ष 2006 में जिला नरसिंहपुर में पदस्थापना के दौरान पवन यादव नाम के बदमाश ने दाहिने कंधे में गोली मार दी थी जिससे सहायक उप निरीक्षक संतोष सेन का दाहिना हाथ ठीक तरह से काम नहीं करता है l

प्रारम्भिक पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जीआर 9077 ग्राम कोहला की है जिसका चालक मौके से भाग गया है। पुलिस अधीक्षक जबलुपर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने मानवता की मिसाल पेश करने वाले सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षकों को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने