अधिक मूल्य पर मदिरा का विक्रय करने वाली पाँच दुकानोंका लायसेंस एक दिन के लिये निलंबित
निर्धारित अधिकतम मूल्य से ज्यादा कीमत पर मदिरा का विक्रय करते पाये जाने पर सहायक आयुक्त आबकारी ने जिले की पाँच दुकानों का लायसेंस एक दिन के लिये निलंबित कर दिया है । इन मदिरा दुकानों में देशी मदिरा दुकान पनागर, देशी मदिरा दुकान गंगासागर, विदेशी मदिरा दुकान ओमती, विदेशी मदिरा दुकान विजयनगर एवं विदेशी मदिरा दुकान बिलहरी शामिल है। एक दिन के लिये लायसेंस निलंबित किये जाने के कारण इन दुकानों से कल मंगलवार 17 नवम्बर को मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।
