Delhi: 16 साल की लड़की ने बच्‍चा जन्‍मा: 60 साल के बुजुर्ग ने किया था रेप, CCTV फुटेज से खुला राज


नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में 16 वर्षीय नाबालिग बलात्कार पीड़िता ने अपने घर की छत पर एक बच्चे को जन्म दिया. करीब आठ से 9 महीने पहले उसके साथ 60 साल के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था और डर के मारे उसने अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया. 

दिल्‍ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को 31 अक्टूबर को पीसीआर कॉल मिली थी. फोन करने वाले ने उन्हें एक नवजात बच्चे के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने उत्तरी दिल्ली से कपड़े में लिपटे शिशु को बरामद किया, लेकिन उसके बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली. बाद में पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. 


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें शनिवार की रात शिशु के बारे में जानकारी मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची. जब हमने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो शिशु को एक लड़की के साथ देखा गया.”

पुलिस ने उस लड़की का पता लगाया जिसने बताया कि करीब आठ से 9 महीने पहले उसके साथ 60 साल के एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था और डर के मारे उसने अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने शिशु को कपड़े से ढक दिया और बच्ची को अपने घर से दूर एक दुकान के पास रखकर मौके से रवाना हो गई.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar