7-8 Pakistan Army soldiers killed in retaliatory firing by Indian Army in response to ceasefire violations from across LoC: इंडियन आर्मी ने आज पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत और सीज फायर वायलेशन को बड़ा जवाब देते हुए भारी जवाब कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 7-8 जवानों को मार गिराया है. इंडियन आर्मी के इस पलटवार में करीब 10-12 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं.
भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के पार से संघर्षविराम उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना द्वारा जवाबी फायरिंग में 7-8 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए हैं. इंडियन आर्मी के पलटवार में मारे गए पाकिस्तानी सेना के सैनिकों की सूची में 2-3 पाकिस्तानी सेना विशेष सेवा समूह (एसएसजी) कमांडो शामिल हैं.
