Mangal Vakri 2020: 4 अक्टूबर से इस राशि में उल्टी चाल चलेंगे मंगल, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

 


इससे पहले मंगल ने 10 सितंबर 2020 को अपनी ही राशि मेष में गोचर किया था। अब यह ग्रह उल्टी चाल के साथ ही मीन राशि में प्रवेश करेगा। दरअसल मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज का कारक माना जाता है। इसलिए मंगल की उल्टी चाल से कुछ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम नहीं मिलेंगे। दरअसल ग्रह का वक्री होना अच्छा नहीं माना जाता, ग्रह की सीधी चाल ही शुभ परिणाम देती है। मंगल के मीन राशि में प्रवेश करने से कोई खासा परिवर्तन नहीं होगा। इस राशि वालों को न लाभ होगा और न ही हानि। 


जिन राशियों के लिए ये शुभ नहीं है उन्हें नौकरी और बिजनेस भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इन राशियों को कुछ कामों में थोड़ा संभलकर रहना होगा। वक्री मंगल के मीन राशि में आ जाने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। मंगल 23 दिसंबर तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद 14 नवंबर से मंगल सीधी चाल चलने लगेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो जो ग्रह वक्री हो जाता है, वह अशुभ परिणाम देता है। इसलिए इस समय में कोई भी अच्छा कार्य करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए। 


मंगल का वक्री होना तुला और मकर राशि के लिए शुभ है। इसके अलावा कर्क, वृश्चिक और मीन राशियों को इससे कोई लाभ नहीं होगा। जिन राशियों के लिए यह परिवर्तन शुभ है, उन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में खासा लाभ होगा। इनके लिए अच्छे परिणाम के संकेत आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar