Eid-e-Milad: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद- ए-मिलाद की शुभकामनाएं

 


Eid-E-Milad 2020: देश भर में आज ईद-ए-मिलाद का पर्व मनाया जा रहा है. इसे मीलाद उन नबी (Milad Un Nabi) भी कहा जाता है. इस मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा, ‘पैगम्‍बर मुहम्‍मद (स.) के जन्‍मदिन, मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं. पैगम्‍बर मुहम्‍मद की शिक्षाओं के अनुसार, आइए, हम सब, समाज की खुशहाली और देश में अमन व सुकून के लिए कार्य करें. 

 वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायूड ने कहा, ‘पैगम्बर ने मानवता को करुणा एवं सार्वभौमिक भाईचारे का सही मार्ग दिखाया. मिलाद-उन-नबी के मौके पर परिवार एवं मित्र मिलकर प्रार्थना करते हैं, लेकिन इस साल, मैं कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नागरिकों से अपील करता हूं कि वे कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें.’

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह पर्व करुणा और भाईचारा बढ़ाएगा. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं. यह दिन सभी में करुणा और भाईचारा बढ़ाए. सभी स्वस्थ और खुशहाल हों’ ईद मुबारक.’

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar