अब खुल रहे स्कूल: शिक्षा मंत्रालय का आया बड़ा आदेश, जारी हुई गाइडलाइन

 


नई दिल्ली। देशभर में स्कूलों को खोले जाने को लेकर बड़ा आदेश आया है। शिक्षा मंत्रालय ने अब 15 अक्टूबर से ग्रेडेड तरीके से स्कूल खोले जाने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए अपना मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने और सामाजिक दूरी का पालने के साथ गाइडलाइन सीखने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की हैं, उनके अनुसार, अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय लेने की छूट दी गई है।

15 अक्टूबर से खोला जा रहा

स्कूलों और कोचिंग संस्थान को अब 15 अक्टूबर से खोला जा रहा है। जीं हां केंद्र के स्कूल खोलने के आदेश के बाद से कई राज्य और केंद्रशासित सरकारों ने स्कूलों को खोलने का फैसला किया हैं लेकिन दूसरी तरफ देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी सरकार ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है।

दिल्ली -31 अक्टूबर तक बंद स्कूल

ऐसे में महामारी के चलते हालातों को देखते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में स्कूलों को खोलकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। जिसके चलते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये फैसला किया है कि राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar