सहारनपुर की पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 6 लोग झुलसे, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

 


सहारनपुरः सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत सतपुरा स्थित एक पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह कर्मचारी झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए है। 


अखिलेश सिंह ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत ग्राम सतपुरा के निकट जयबाला जी पटाखा फैक्टरी में आज सुबह आग लग गई जिससे यहां काम करने वाले छह लोग बुरी तरह झुलस गये। सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां और पुलिस मौके पर पहुंचे गए। अखिलेश सिंह ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी देहरादून निवासी अमित कुमार के नाम पर है। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। अखिलेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar