वैज्ञानिकों ने खोजे 42 करोड़ साल पुराने बंदर के जीवाश्म

 


वैज्ञानिकों को चीन में लिग्नाइट की खदान में सबसे पुराने बंदर के जीवाश्म मिले हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह बंदर की लगभग 42 करोड़ साल पुरानी प्रजाति है। अमेरिका में पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह खोज की। उनके अनुसार चीन में दक्षिण-पूर्वी युनान प्रांत में एक खदान से एकत्र किए गए नमूने अफ्रीका के बाहर बंदरों के सबसे पुराने जीवाश्मों में से एक हैं।

शोधकर्ता नीना जी जैलोनस्की ने कहा कि खोजे गए जीवाश्म ये संकेत देते हैं कि ये पूर्वी एशिया के कुछ प्रारंभिक नर-वानर गण के पूर्वज हो सकते हैं। जीवाश्म विज्ञान के दृष्टिकोण से एक दिलचस्प बात यह है कि एशिया में यह प्रजाति एक ही स्थान पर और एक ही समय में प्राचीन वानरों के साथ पाई जाती थी। 

इस शोध को जर्नल ऑफ ह्यूमन इवोल्यूशन में प्रकाशित किया गया है। इन वानरों के बारे में सबसे आकर्षक चीज यह है कि ये उच्च गुणवत्ता वाला भोजन खा सकते थे और भोजन को किण्वित करके बाद में फैटी एसिड का उपयोग करके पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त कर सकते थे। अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि इन बंदरों को पानी के आस-पास रहने की जरूरत नहीं थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar