SUSHANT CASE: सीबीआई ने कंसा रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा, ED ने की गौरव आर्या से पूछताछ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन सीबीआई की पूछताछ हो रही है। बता दें कि रिया पर 34 वर्षीय सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।

ED ने की गौरव आर्या से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य से मंगलवार भी अपनी पूछताछ की। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गोवा में होटल टैमरिड और कैफे कोटिंगा के मालिक गौरव आर्य को एक बार फिर से वित्तीय जांच एजेंसी के समक्ष मंगलवार सुबह हाजिर होना पड़ा। इस दौरान, सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग उनके कथित चैट को लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ड्रग्स पर बातें करते नजर आ रहे हैं।

अधिकारी ने यह भी बताया कि आर्य से रिया और उनके भाई शौविक संग हुए पैसे के लेनदेन पर भी सवाल पूछे गए। गौरव के बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किए जा रहे हैं। ईडी ने सोमवार को गौरव से पहली बार सात घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की। रविवार को आर्य ने दावा किया कि वो सुशांत से कभी नहीं मिले। साल 2017 में रिया से एक बार उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar