सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: क्या रिया चक्रवर्ती भी होगी गिरफ्तार? NCB ने समन देकर आज ही पूछताछ के लिए बुलाया

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में जांच जारी है। इस केस की मुख्य आरोपी और फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम उनके घर पहुंची। मौके पर मुंबई पुलिस भी मौजूद थी। रियी को समन देने के बाद NCB टीम और पुलिस रिया चक्रवर्ती के आवास से निकल चुकी है। NCB के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, "रिया को समन दिया गया है। वह अपने घर पर थी।"
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को समन जारी कर आज जांच में शामिल होने और खुद या टीम के साथ आने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया और शौविक के आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब रिया की गिरफ्तारी की बारी है?
सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम उनके घर पहुंची है।  इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की होगी। 
शौविक चक्रवर्ती और उनके हाउस मैनेजर सैम्यूअल मिरांडा को एक दिन पहले ही नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उन दोनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय को ड्रग्स का कनेक्शन मिलने के बाद एनसीबी ने इस मामले में जांच शुरू की थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar