पूर्व केंद्रीय मंत्री Jaswant Singh का निधन, PM Modi ने जताया शोक

 


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वो 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। जसवंत सिंह कई महीनों से बीमार थे। मोदी ने कहा कि जसवंत सिंह ने बड़ी मेहनत से देश की सेवा की - पहले एक सिपाही की तरह और फिर भाजपा के एक कर्मठ नेता की तरह। अटलजी की सरकार में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां निभाई।

मोदी ने कहा, "जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जसवंत सिंह के निधन पर दुख जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar