Google ने प्ले स्टोर से PayTM को हटाया, ये है वजह



 नई दिल्ली: गूगल ने प्ले स्टोर से पेटीएम एप्प को हटा दिया है। पॉलिसी उल्लंघन का हवाला देते हुए गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया है। गूगल ने कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले App की इजाजत नहीं देता है और ऐसे App को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा।

गूगल के फैसले के बाद Paytm ने ट्वीट कर कहा, ''Google के Play Store पर Paytm Android App नए डाउनलोड या अपडेट के लिए अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। यह बहुत जल्द वापस आ जाएगा। आपके सभी पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, और आप अपने पेटीएम App को सामान्य रूप से जारी रख सकते हैं।''

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है, ‘‘हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देने वाले किसी भी अनियमित जुआ एप का समर्थन नहीं करते हैं। इसमें वे App शामिल हैं जो ग्राहकों को किसी ऐसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो धनराशि लेकर खेलों में पैसा या नकद पुरस्कार जीतने का मौका देती है। यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।’’

भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के App बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नवीनतम सत्र 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar