रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, ये है मामला

नई दिल्ली: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और आरएमएल के डॉक्टर तुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत के बाद से अभिनेता का परिवार रिया चक्रवर्ती पर तरह-तरह का आरोप लगा रहा है. वहीं रिया चक्रवर्ती सुशांत के परिवार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं. सुशांत के पिता की शिकायत के बाद सीबीआई, ईडी और एनसीबी मामले की जांच कर रही है.

आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती से NCB पूछताछ कर रहा है. इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी. इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी है.

ड्रग्स मामला
एनसीबी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी. एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया था.

रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है. उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar