चीन में फैली नई बीमारी, 3245 लोग पॉजिटिव, 21 हजार से ज्यादा लोगों की जांच

 


China: अभी कोरोना खत्म भी नहीं हुआ कि इस बीच चीन में एक नई बीमारी फैल गई है। इस बीमारी ने 3245 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इन सभी लोगों की जांच हुई थी, जिसके बाद लोग पॉजिटिव मिले। उत्तर-पश्चिम चीन के गांसू प्रांत के लान्झोउ में ये लोग इन नई बीमारी से संक्रमित हुए हैं। लान्झोउ वेटरीनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दिसंबर में ही इस बीमारी के एंटीबॉडी की सूचना चीन की सरकार को दी थी। 

चीन के गांसू प्रांत में अब तक 21,847 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 4,646 लोग प्राइमरी तौर पर पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 3245 लोग स्पष्ट तौर पर इस बीमारी से संक्रमित या पॉजिटिव है। गांसू प्रोविंशियल सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि इस बीमारी का नाम ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) है।

ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) पर निगरानी रखने के लिए लान्झोउ वेटरीनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने देश के 11 पब्लिक मेडिकल इंस्टीट्यूशंस और अस्पतालों को काम पर लगा दिया है। इन अस्पतालों में ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) के मरीजों की मुफ्त जांच और इलाज होगा। साथ ही लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मौके पर ही काउंसलिंग की जा रही है।

लोगों को इस बीमारी के बारे में बताने के लिए ऑ़नलाइन काउंसलिंग भी की जा रही है। जो लोग बीमार हुए हैं उनकी महीने भर में कई बार जांच की जा रही है। उनके हेल्थ रिकॉर्ड्स को लगातार मॉनीटर किया जा रहा है। ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) के लिए अब तक 23,479 लोगों की काउंसलिंग की जा चुकी है। इसके अलावा 3,159 लोगों के नए हेल्थ रिकॉर्ड्स बनाए गए हैं। इसके अलावा गांसू प्रांत में जागरुकता के लिए 15 हजार प्रचार सामग्री बांटी गई है। 

ब्रूसेलोसिस (Brucellosis) एक ऐसी बीमारी है जो बैक्टीरिया से होता है। 24 जुलाई 2019 से 20 अगस्त 2019 तक झोन्गमू लॉन्झोउ बायोलॉजिकल फार्मास्यूटिकल फैक्ट्री ने इस ब्रूसेला वैक्सीन बनाने के लिए एक्सपायर्ड डिसइंफेक्टेंट का उपयोग किया था। इस वैक्सीन का उपयोग जानवरों के इलाज के लिए होता है। आमतौर पर भेड़-बकरियों के लिए। लेकिन जिस फर्मेंटेशन टैंक में बेकार डिसइंफेक्टेंट रखा था उससे वेस्ट गैस निकल रही थी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने