मुंबई के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 


मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़े हादसे की खबर सामने आई है जिसमें 10 लोगों की जान चली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। हादसा अहले सुबह ही हुआ। खबरों के मुताबिक, इमारत के मलबे में 35 से 40 लोग फंसे गए थे। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। उसने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

 
जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग जर्जर हालत में थी। सोमवार सुबह जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी सुबह 3.45 बजे बिल्डिंग भरभराकर नीचे गिर गई। बिल्डिंग गिरते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग बिल्डिंग की ओर दौड़े और अपने प्रयासों से तकरीबन 20 लोगों को मलबे में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
 
पुलिस के अनुसार पटेल कम्पाउन्ड में बनी इस जिलानी बिल्डिंग में 24 परिवार रहते थे। ये इमारत करीब 50 साल पुरानी थी। इसकी जर्जर हालत को देखते हुए नगरपालिका की ओर से इसे खाली करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन लोगों ने इस इमारत को खाली नहीं किया। इमारत गिरने की वजह से उसके पास लगा पावर लूम कारखाना भी धाराशाई हो गया।
 
प्रशासन के मुताबिक जिस इलाके में घटना हुई, वह एक संकरा इलाका है। वहां पर कई लोगों ने बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर रखे हैं। इन अवैध निर्माणों में मजबूती और नियम-कायदों का ध्यान नहीं रखा जाता।  जिसके चलते इस इलाके में पहले भी बिल्डिंग गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar