1989 में की थी दिल्ली में चोरी, 22 साल बाद राजस्थान से हुई गिरफ्तारी, जानें कैसे

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 22 साल से फरार चल रहा था। अब आरोपी की उम्र 70 साल हो गई है। पुलिस ने इस शातिर सेंधमार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फजरू है। जब वह 38 साल का था तो दिल्ली में अपने साथी दीनू के साथ मिलकर एक वारदात को अंजाम दिया था। 
कोर्ट ने आरोपी फजरू और उसके साथी दीनू को 22 साल पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया था। डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि मंदिर मार्ग थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में आरोपी फजरू को मंगलवार को राजस्थान के अलवर के छोपंकी थाना स्थित बहादुरी गांव से गिरफ्तार किया गया। 
डॉ. ईश सिंघल ने कहा कि फजरू ने दीनू व एक अन्य साथी के साथ मिलकर साल 1989 में अंबेडकर नगर में चोरी की वारदात की थी। ये लोग दुकान का शटर तोड़कर महंगे कपड़े और बड़ी मात्रा में नकदी उड़ा ले गए थे। हालांकि, अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने उस समय फजरू व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से चुराए गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए थे। जमानत पर रिहा होने के बाद फजरू कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। 
कोर्ट ने उसे 4 जून, 1998 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, फजरू चोर होने के साथ ही एक शातिर सेंधमार भी था। वह गौवंश की भी चोरी करता था। हरियाणा व राजस्थान पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार भी कर चुकी है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar