पिलेट्स सौदा : ED ने PMLA मामले में 14 स्थानों पर मारा छापा, विमान सौदे में हेराफेरी

नई दिल्ली :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2009 में भारतीय वायु सेना के लिए 2,893 करोड़ रुपये की 75 पिलेट्स पीसी-7 प्रशिक्षक विमानों की खरीद में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन के मामले में देश के 14 स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की।
ईडी के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि संजय भंडारी और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किए गए मामले के सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर तलाशी चल रही है। दिल्ली में 12, हरियाणा के गुरुग्राम में एक और गुजरात के सूरत में एक स्थान पर छापेमारी की गई है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar