प्रदर्शन करते विपक्ष के नेता गिरफ्तार, कोरोना की रोकथाम में असफल होने का लगा रहे थे सरकार पर आरोप

हैदराबाद : कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने में असफल होने का सरकार पर आरोप लगाते हुये विपक्ष के नेताओं ने प्रगति भवन के निकट प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं को गिरफ्तार किया। पीपीई किट पहनकर प्रगति भवन आये सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव नारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाते हुये सुबह से ही विपक्ष के नेताओं ने प्रगति भवन के अलावा प्रमुख नेताओं के मकान के सामने प्रदर्शन किया। इस देखते हुये पुलिस का खासा बंदोबस्त रखा गया। 
आपको बता दें कि सीपीआई नेता चाडा वेंकटेश्वर रेड्डी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। प्रगति भवन के निकट प्रदर्शन करने जा रहे सीपीआई के नेता जुलाकंटी रंगारेड्डी, टीजेएस के अध्यक्ष कोदंडराम, प्रजा संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar