रिया चक्रवर्ती का नया चैट आया सामने, सिद्धार्थ पिठानी-सैमुअल मिरांडा के साथ ड्रग्स को लेकर हो रही बातचीत

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के वॉट्सएप चैट की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है। इसमें शौविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और किसी आयुष व आनंदी का नाम भी दिखाई दे रहा है। इस ग्रुप चैट साल 2019 के हैं। श्वेता ने इसे साझा करने साथ-साथ रिया की गिरफ्तारी की मांग की है। 
आयुष एसएसआर के साथ बातचीत में डूबीस (Doobis) का जिक्र हो रहा है। सैमुअल मिरांडा से भी स्टफ की बात हो रही है। वॉटरस्टोन की बुकिंग कैंसल कराने की बात भी कही गई है। ये उस समय का चैट है, जब रिया सुशांत के घर में शिफ्ट हो चुकी थी। 
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को केस ट्रांसफर करने के बाद एजेंसी ने 6 अगस्त को अपनी जांच शुरू की। एजेंसी द्वारा नोटिस मिलने के बाद 28 वर्षीय रिया अपने भाई शौविक के साथ डीआरडीओ-आईएएफ गेस्ट हाउस पहुंची। सीबीआई ने लंबी पूछताछ की। 
अन्य बातों के अलावा सीबीआई टीम द्वारा उनसे सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ करने की और रिया का स्टेटमेंट रिकार्ड किया। साथ ही उनकी यूरोप यात्रा के बारे में भी, जिसके बाद उन्होंने सुशांत के स्वास्थ्य को लेकर कई दावे किए हैं, पूछताछ की गई।
सुशांत के परिजनों ने चक्रवर्ती परिवार को अभिनेता की मौत के लिए दोषी ठहराया है और कथित तौर पर सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है, लेकिन रिया ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar