राहुल गांधी सरकार तक पहुंचाएंगे स्टूडेंट्स की आवाज, शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में कोरोना वायरस के चलते नीट और जेईई की परीक्षाओं का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी ने इस अभियान से जुड़ने के लिए छात्रों से अनुरोध किया है। राहुल गांधी का कहना है कि इस अभियान के जरिए छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज़ जोड़िए। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की मांग करें।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। बताया जा रहा है, सोशल मीडिया तक हल्ला बोला जाएगा और जेईई- और नीट की परीक्षा को डालने की अपील की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar