मशहूर शायर राहत इंदौरी हुए कोरोना का शिकार, खुद ट्वीट कर बोले- दुआ कीजिए इसे हरा दूं

भोपाल: देश और दुनिया में अपनी शायरी के दम पर मशहूर हो चुके राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. राहत को इंदौर की अस्पताल में देर रात भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी राहत के बेटे सतलज ने दी साथ ही राहत इंदौरी ने भी ट्वीट कर इस बाबत सूचना दी. सतलज के मुताबिक उनके पिता फिलहाल ठीक हैं. उन्हें कोविड स्पेशल अरबिंदों अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 
वहीं राहत इंदौरी ने ट्वीट कर लिखा- कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं. दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं. एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
बता दें कि राहत इंदौरी को देश और दुनिया में उनकी शायरी के लिए जाना जाता है. यही नहीं राहत इंदौरी बॉलीवुड के लिए भी काम कर चुके हैं. यहां वह कई फिल्मों में गानों को लिख चुके हैं. गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व कई नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar