23 साल के लड़के का दिमाग खा रहा था 5 इंच लंबा कीड़ा, 17 साल बाद सर्जरी से मिला छुटकारा

पेइचिंग। चीन के पेइचिंग प्रांत में 23 साल का लड़का जिसका नाम चेन है, पिछले 17 सालों से बहुत परेशान था। एक 5 इंच लंबा कीड़ा उसके दिमाग में जिंदा था और धीरे-धीरे उसके दिमाग को खा रहा था। 6 साल की उम्र से ही उस लड़के के हाथ-पैर सुन्‍न पड़ गए थे। जब शरीर का आधा हिस्‍सा पूरी तरह सुन्‍न पड़ गया, तब घरवाले लड़के को डॉक्‍टर्स के पास लेकर गए।
जांच के बाद डॉक्‍टर्स ने बताया कि आधा पका या कच्चा मीट जैसे मेंढ़क या सांप खाने से लड़के के दिमाग में इनफेक्‍शन हो गया है। पिछले मंगलवार को चीन के जियांगसू प्रांत के अस्पताल में लड़के की सर्जरी कर दिमाग से टेपवर्म निकाला गया।
बचपन में हाथ और पैर में दिक्कत के बाद चेन को लगता था कि माता-पिता की तरह उन्हें कोई जेनेटिक समस्या है लेकिन सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों को उनके दिमाग में कीड़ा मिला। इस बीमारी का नाम sparganosi mansoni है, जो एक दुर्लभ पैरासिटिक बीमारी है। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्हें यह इनफेक्शन कैसे हुआ।
डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमित पानी पीने से या कम पका मीट खाने से ऐसा हुआ होगा। डॉक्टरों ने बताया कि ये कीड़ा दिमाग में घुसकर उसके फंक्शन पर असर डालता है। सर्जरी के बाद अब चेन की हालत में सुधार हो रहा है।
यह कीड़ा 5 इंच लंबा था। चीनी मीडिया के मुताबिक 6 साल की उम्र में लक्षण दिखने के बाद 17 साल तक कीड़े के साथ रहकर जिंदा बचने का शायद यह पहला मामला होगा। इससे पहले अप्रैल में 23 साल की युवती के दिमाग से 6 इंच का कीड़ा निकाला गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar