दिल्‍ली में 12 साल की लड़की का यौन उत्‍पीड़न और हमला, एम्‍स में चल रहा इलाज

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर शर्मनाक वाकया आया है. राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में एक 12 साल की बच्‍ची का यौन उत्‍पीड़न किया गया और उस पर हमला भी किया गया है. उसकी हालत गंभीर है और उसे दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) के लिए रेफर किया गया. इसके बाद उसे एम्‍स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पॉक्‍सो (POCSO) एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
पुलिस के मुताबिक, यह वाकया राजधानी दिल्‍ली के पश्चिम विहार इलाके में कल यानि मंगलवार को एक 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और उस पर हमला किया गया. पहले उसे संजय गांधी मेमोरियल हॉस्‍प‍िटल ले जाया गया और बाद में एम्स के लिए रेफर कर दिया गया.
दिल्ली के पशिचम विहार इलाके में कल एक 12 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न और हमला किया गया. इसके बाद उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया और बाद में एम्स के लिए रेफर कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने POCSO अधिनियम समेत विभिन्‍न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar