मचा हाहाकार: सैनिटाइजर से 9 लोगों की मौत, सरकार की भी उड़ी नींद


अमरावती। आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से एक हैरतअंगेज करने वाली घटना सामने आई है। जिले में लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिली, तो घटना के बारे में बताया गया कि यहां 9 लोगों की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई। बता दें, ये घटना प्रकाशम जिले में कुरीचेंदू मंडल मुख्यालय की है। जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये लोग बीते कुछ दिन से सैनटाइजर को पानी और सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे।

दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे

घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’

शराब की दुकानें बीते 10 दिनों से बंद

स्थानीय पुलिस ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से गांवों में शराब की दुकानें बीते 10 दिनों से बंद हैं। लोगों को कहीं भी शराब नहीं मिल रही है। जिसके चलते कुछ लोगों ने सैनिटाइजर को पीना शुरू कर दिया है।
इसी वजह से यह हादसा हुआ। सैनिटाइजर पीने की वजह से इस हादसे में कुछ घायल भी बताए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar