जगन्नाथ पुरी रथयात्रा पर SC ने लगाई रोक, CJI बोले- भगवान माफ करेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना महामारी के मद्देनजर ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ की इस वर्ष होने वाली रथयात्रा पर गुरुवार को रोक लगा दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ इसके लिए माफ करेंगे।
मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गैर-सरकारी संगठन उड़ीसा विकास परिषद की याचिका की वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनवाई करते हुए 23 जून को होने वाली रथयात्रा पर रोक का आदेश जारी किया।
न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा, "महामारी के समय इस तरह की यात्रा की इजाजत नहीं दी जा सकती। सार्वजनिक स्वास्थ्य और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस साल यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती। भगवान जगन्नाथ (इसके लिए) हमें माफ करेंगे।"
इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि यदि रथयात्रा होती है तो कम से कम 10 लाख लोग एकत्रित होंगे। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कोरोना काल में 10 हजार लोगों का इकट्ठा होना भी गंभीर बात है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar