जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा जेल से रिहा


नई दिल्ली
: देश की राजधानी दिल्ली के एक बार में हुए जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा को आज तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। ये रिहाई समय से पूर्व हुई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मनु समेत 18 अन्य कैदियों को समय से पहले रिहाई वाले आदेश को मंजूरी दे दी थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मनु को अच्छे चाल-चलन के कारण आजीवन कारावास की सजा पूरी होने से पहले ही रिहा करने का फैसला किया गया।
जेसिका की हत्या अप्रैल 1999 को हुई थी। दिसंबर 2006 को दिल्ली हाई कोर्ट ने मनु शर्मा को मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शर्मा परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और अप्रैल 2010 में शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था।
शराब देने से इंकार करने पर की थी जेसिका की हत्या
वारदात वाली रात मनु शर्मा लिकर सर्व (शराब परोस) कर रहीं जेसिका के पास आया था। रात दो बजे उसने ड्रिंक्स (शराब) देने को कहा था, लेकिन तब तक पब का काउंटर बंद हो गया था। शराब देने से इनकार करने पर मनु शर्मा ने तैश में आकर जेसिका लाल पर करीब से गोली चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर नेता विनोद शर्मा का बेटा है.। ऐसा कहा जाता है कि जेसिका लाल ने घर का खर्च चलाने के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की थी, वो पार्ट टाइम के तौर पर दिल्ली के एक पब में काम करती थीं, जहां उसकी हत्या की गई। 2018 में जेसिका लाल की छोटी बहन सबरीना लाल ने कहा था कि उसने मनु शर्मा को माफ कर दिया है और अगर उसे मुक्त कर दिया गया तो कोई आपत्ति नहीं होगी।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar