जबलपुर: पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया कन्ट्रेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दी समझाईश



पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया हनुमानताल एवं गोहलपुर के कन्ट्रेनमेंट क्षेत्र का भ्रमण, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु दी समझाईश तथा कोरोना से जंग जीतकर नेगेटिव हुये लोगों को बुके भेंट कर किया उत्साह वर्धन

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), ने आज दिनॉक 15-5-2020 को संक्रमित पाये जाने पर थाना हनुमानताल एवं गोहलपुर अन्तर्गत बनाये गये कन्टेनमेंट क्षेत्र सैफ नगर, चांदनी चौक, एवं थाना गोहलपुर के सामने से मछली मार्केट तक पैदल भ्रमण करते हुये कन्टेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले निवासियों की क्या समस्यायें है एवं उनका क्या निदान है के सम्बंध में चर्चा की तथा कन्टेनमेंट क्षेत्र मे सी.सी.टी.व्ही कैमरे एवं ड्रेन कैमरे से की जा रही निगरानी की भी समीक्षा की एवं कन्टेनमेंट जोन मे आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बंध मे दिशा निर्देश दिये तथा पी.ए. सिस्टम के माध्यम से एनाउंसमेंट करते हुये सभी से अपील की
 कि घरों में रहें, मुंह मे मास्क लगायें, हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोयें, सैनेटाईजर से सैनेटाईज करें, तथा सर्वे की टीम जब भी कन्टेनमेंट क्षेत्र मे आती है तो टीम का सहयोग करें। आपने सभी सराफा क्षेत्र का उदाहरण देते हुये बताया कि सराफा क्षेत्र में ख्ुद लोगो के द्वारा बरती जा रही सावधानी के फलस्वरूप पिछले कई दिनों से सराफा क्षेत्र मे कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है, आप लोग भी इसी तरह का सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध है ताकि इस क्षेत्र में भी कन्टेनमेंट के प्रतिबंधों से आपको जल्द ही छूट मिल सके।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने चांदनी चौक के वे लोग जो कोरोना पॉजिटिव होकर नेगेटिव हुये है, को बुके भेंट करते हुये उनको प्रोत्साहित किया, इसके साथ ही जिनके द्वारा कोरोना के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है उन्हें भी बुके देकर प्रोत्साहित किया।
भ्रमण के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, सहायक सेनानी सुश्री कमला जोशी, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम, थाना प्रभारी हनुमानताल उप निरीक्षक श्री उमेश गोलानी तथा गोहलपुर एवं थाना हनुमानताल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar