Chandra Grahan 2020: जून के पहले सप्ताह में लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और समय

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 और 6 जून की रात को लगेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। 5 जून को लगने वाला ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि यह ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ/ईस्ट अमेरिका, पैसेफिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण 5 जून को रात 11.15 बजे शुरू होगा और छह जून को रात 2.34 बजे तक रहेगा। 6 जून रात 12:54 बजे यह अधिकतम होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट होगी।
क्या है उपच्छाया चंद्रग्रहण:  उपच्छाया चंद्रग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा ‘पेनुम्ब्रा' (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। हालांकि इस ग्रहण को आप साफतौर पर आसमान में नहीं देख सकेंगे।
ज्योतिषियों की मानें तो यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का भारत में प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि जून में दो ग्रहण पड़ रहे हैं। एक 5 जून को और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जून को होगा। 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका प्रभाव भी भारत में पड़ेगा। इसके बाद जुलाई में फिर एक चंद्र ग्रहण पड़ेगा। 21 जून को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण के समय 6 ग्रह वक्री होंगे। कई दशक बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब एक साथ छह ग्रह सूर्य ग्रहण पर वक्री होंगे। ज्योतिष इसे बिल्कुल भी शुभ नहीं मान रहे हैं। ग्रहण काल का समय 21 जून को स्पर्श 10.30 मध्य 12.17 और मोक्ष 2.04 बजे दिन में है। सूर्य ग्रहण लगभग साढ़े तीन घंटे का होगा।
5 जून 2020 चंद्र ग्रहण
रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से  6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक
कहां दिखाई देगा:  यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया  
21 जून 2020 सूर्य ग्रहण
21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से  दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक
भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया 
5 जुलाई 2020 चंद्र ग्रहण
सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक
अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका
और नया पुराने