शराब की दुकान खुलने पर सोशल मीडिया पर इस तरह उड़ा मजाक

लॉकडाउन का तीसरा चरण आज यानी सोमवार से शुरू हो चुका है। ऐसे में सरकार ने देश में कुछ दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। इसमें ग्रीन जोन में मौजूद शराब की दुकान खुल सकती है, यह भी तय किया गया है। 
देश में कई जगह शराब की दुकानें खोली गईं। दुकानें खुली, लेकिन दुकान के बाहर कई घंटों पहले से ही भीड़ जमा होने लगी। ऐसे में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया। कई जगह पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ गया। वहीं, कई जगह दुकान बंद करा दी गईं। सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग शराब की बंद दुकान के बाहर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बनने लगे। युवाओं ने बॉलीवुड सेलेब्स के पॉप्युलर डाएलॉग्स से मीम्स बनाएं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। पढ़ें...
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से 3 चीजों को सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भी आप घर से बाहर जाते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अपने हाथ को लगातार धोते और उसे सेनिटाइज करते रहे और इसके अलावा मास्क पहनकर निकलें।

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar