देश में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत

गुवाहाटी: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला असम में सामने आया है. असम सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअरों की मौत हो गई है.
असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी मिलने के बावजूद तुरंत सूअरों को मारने के बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी. 
पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने बताया कि इस बीमारी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है. बोरा ने कहा, राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) है. केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar