Sankashti Chaturthi 2020: संकष्टि चतुर्थी व्रत को बेहद कल्याणकारी दिनों में गिना जाता है. ये दिन भगवान गणेश के पूजन का दिन होता है. इस दिन गणेश जी की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं.
Sankashti Chaturthi Date
इस माह संकष्टि चतुर्थी का व्रत 11 अप्रैल, शनिवार को है.
Sankashti Chaturthi Importance
संकष्टि चतुर्थी पर व्रत रखने से भगवान गणपति का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. गणेश जी की आराधना करके विशेष वरदान प्राप्त किया जा सकता है. खास तौर पर सेहत की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है
Sankashti Chaturthi Pujan Vidhi
संकष्टि चतुर्थी पर सुबह उठकर स्नान करना चाहिए. साफ वस्त्र पहनें. भगवान गणेश की प्रतिमा को लाल या पीले रंग के कपड़े पर स्थापित करें. अब भगवान का पूजन आरंभ करें. हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें.
शुभ मुहूर्त में गणेश जी को जल, अक्षत, दूर्वा घास, लड्डू, पान, धूप आदि अर्पित करें. इसके बाद गणेश जी के मंत्र ऊं गं गणपतये नम: का जप करें. घी का दीया जलाएं. भगवान की आरती करें. फिर उन्हें प्रसाद अर्पित करें.
शाम के समय चंद्रमा को शहद, चंदन, रोली मिश्रित दूध से अर्घ्य दें. चंद्रमा को अर्घ्य देना आवश्यक माना गया है.
Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat
विकट संकष्टी चतुर्थी – 11 अप्रैल, शनिवार
चन्द्रोदय – रात 10:31 बजे
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 10 अप्रैल, 2020 को 09:31 पीएम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – 11 अप्रैल, 2020 को 07:01 पीएम बजे
चन्द्रोदय – रात 10:31 बजे
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 10 अप्रैल, 2020 को 09:31 पीएम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – 11 अप्रैल, 2020 को 07:01 पीएम बजे
Tags
Astrology
