जबलपुर: परोपकार और सेवा भावना से भरपूर है "साथी"

वा परमो धर्म को साकार करते  साथी गुप्र के सदस्य  
 प्रतिदिन उपयोगी अन्न, गेहूं, चावल, तेल, शक्कर, दाल, साबुन, टूथ पेस्ट की किट बनाई जाती है और रोज सुबह 30 परिवार को दी जाती है। 

आज के दौर में हमारा समाज हमारा देश और  विश्व में हम सभी जिस कठिनाई महामारी से लड़ रहे है वह केवल हमारी ही नहीं अपितु वैश्विक समस्या है ऐसे में समाज प्रदेश देश और समूचे विश्व को अपनी जिम्मेदारी का परिवहन करना भी एक प्रकार का धर्म ही है वेदों में भी कहा गया है सेवा परमो धर्म है इसी तर्ज पर हमारे साथी गुप्र के  सभी साथी भाई बीमारी के दौरान सरकार द्वारा लगभग 1 माह से किए गए  लॉकडाउन के दिन से ही हमारी समिति सतत गरीब निर्धन असहायओं को भोजन व्यवस्था एवं कच्चे भोजन की व्यवस्था त्रिपुरी चौक, पिसंनहारी की मडिया,मेडिकल शास्त्री नगर  सोनी कॉलोनी  सगड़ा शाह नाला रामनगर तिलवारा घाट  मदर टैरेसा नगर  अंधमुख बाईपास पाटन बायपास आईटीआई बिजयनगर आदि अनेक स्थानों पर करा रही है अनेक स्थानों पर जा जाकर उन्हें तलाश कर जो गरीब है असहाय हैं 
निर्धन है जिनके पास ना तो स्वयं का कोई रहने का ठिकाना है और ना दो वक्त की रोटी ऐसे सभी लोगों को हमारी समिति द्वारा प्रत्येक दिन उन्हें रात्रि भोजन दोपहर का भोजन एवं अन्य सामग्री निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें हमारी साथी  के प्रत्येक सदस्य द्वारा अपनी अहम भागीदारी दी जा रही है एवं शक्ति द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग भी किया जा रहा है सभी की मदद करना सभी को  बुरे वक्त पर सहयोग करना एक अच्छे नागरिक होने की निशानी होती है और जब हम इतने विशाल और सभ्यताओं से सुसज्जित भारत देश के नागरिक हैं तो  हमारा कर्तव्य बनता है कि कठिनाई की घड़ी में अपनी सकारात्मक सोच सेवा भाव यथाशक्ति सहयोग प्रदान करने में हमारी भूमिका सदैव अग्रणी रहे आज हमारा देश भारत में ही नहीं अपितु सारे विश्व के कल्याणर्थ सतत प्रयासरत है एवं आवश्यकता की वस्तुएं सारे विश्व में दवाई जिसे इस महामारी में संजीवनी भी कहा जा सकता है अन्य देशों को निर्यात कर देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सभी देशों के नागरिकों को बचाने का प्रयास कर रहा है ऐसे में हमारे देश के प्रत्येक नागरिक का भी यह दायित्व होता है कि वह एक दूसरे की कठिनाइयों समस्याओं को जाने समझे एवं यथाशक्ति उनका सहयोग करें ।
हमारे सभी साथी  सदस्य मे  मनीष पुरी गोस्वामी , ऋषिकेश मिश्रा, संजय तिवारी  राजेश मिश्रा ,संजय चंद्रवंशी ,संजय आलोक मिश्रा, नामदेव मुन्ना साहू, अजय कोस्टा, दीपेश जैन ,मनीष साहू ,गुड्डा त्रिपाठी, मनीष जैन, हसीन खान, टीआर मंडलोई ,संजय चंद्रवंशी, मुकेश जैन, राजेश पुरी गोस्वामी ,अखिलेश  जाधव ,एडवोकेट दिनेश गुप्ता, अमित जैन, विकास तिवारी ,सौरभ ठाकुर ,साहब ठाकुर ,सोनू पटेल, पुरुषोत्तम गोस्वामी, पप्पी गुप्ता, मनीष जैन ,आरएन सिंह ,राज कुमार नामदेव ,सोनू गिरी गोस्वामी ,धर्मेंद्र विश्वकर्मा ,विवेक नामदेव, हमारे साथी परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी रूप में सभी मिलकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।
   इस कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने में एवं जनभागीदारी में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं इन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जो सदस्य हमारे घर पर हैं उनका भी हमें बहुत सहयोग मिल रहा है वह हमें हर प्रकार से सहयोग कर रहे हैं इसका उन सभी को भी धन्यवाद 
मेरे  साथी  गुप्र  के निरंतर कार्यों को देखते हुए बहुत सारे हमारे मित्रों और सहयोगियों द्वारा हमें सहयोग पहुंचाया गया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
रिपोर्ट 
सरदार सुरजीत सिंह 
सच की दुनिया 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar