कोरोना वायरस coronavirus के चलते पूरा देश लॉकडाउन है. ऐसे में हर कोई अपने घर के अंदर रहने के लिए मजबूर है. इस वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर्स के मुताबिक हमारी इम्यूनिटी का बढ़िया होना बहुत जरूरी है. विटामिन डी उन जरूरी विटामिन में से एक है जो इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करता है.
इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए बहुत से लोग धूप का सहारा भी लेते हैं. ऐसे में आप चाहें तो रोजाना लगभग 10 से 15 मिनट कर सूरज की रोशनी में रहने की जरूरत होती है. शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट की जरूरी मात्रा को बनाए रखने के लिए विटामिन डी की भी जरूरत पड़ती है.
ऐसे में घर में रहते हुए खान-पान के जरिए विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. आप चाहें तो खाने में उन चीजों को शामिव करें जिनमें विटामिन डी की पूरी मात्रा पाई जाती है. साथ ही सुबह की धूप लेना बिल्कुल भी न भूले.
Tags
helth
