सुबह शाम की ठंड और दोपहर में कड़क धूप, मौसम की यह उठापटक सेहत पर भारी पड़ रही है। तेजी से ऊपर-नीचे होते तापमान में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जो सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार से लेकर बैक्टीरिया एवं वायरस इंफेक्शन (संक्रमण) की वजह बनते हैं। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, हर बार मौसम बदलने में ऐसा होता है। इससे बचने के उपाय आपके ही रसोईघर में उपलब्ध हैं। उन घरेलू नुस्खों को अपनाकर डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं। इससे खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों को मात देने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
काली मिर्च
सुबह गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाती है। खांसी के साथ बलगम आने पर देशी घी के साथ इसका आधा चम्मच पाउडर का सेवन लाभकारी है।
अदरक-नमक
अदरक गले के लिए उम्दा औषधि है। इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व गले तथा श्वास नली को साफ कर बलगम (कफ) बाहर निकालते हैं। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके नमक मिलाकर खाएं। अदरक के रस से खांसी-बलगम से आराम मिलेगा, नमक से बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
अदरक-तुलसी
तुलसी के पत्ते, अदरक और काली मिर्च से चाय पीने से खांसी-जुकाम में तुरंत आराम मिलता है। तुलसी-अदरक के रस में शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन से खांसी ठीक हो जाती है। रोगों से लडऩे की क्षमता विकसित होती है।
शहद-नींबू व इलायची
खांसी-जुकाम से निजात के लिए शहद, नींबू और चुटकी भर इलायची पाउडर मिलाकर सिरप तैयार कर लें। उसका एक-एक चम्मच तीन में चार बार सेवन करने से आराम मिलता है।
जायफल व सोंठ
जायफल और सोंठ (सूखी अदरक) को गाय के घी में घिसकर बच्चों को पिलाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। अत्यधिक खांसी आने पर जायफल को पीस शहद मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।

Tags
helth