एटा में पांच मौतों पर सनसनीखेज खुलासा: बहू ने ही पूरे परिवार को दिया जहर; मुंह दबाकर ली मासूम की जान

एटा (उत्तर प्रदेश): शनिवार को उत्तर प्रदेश के एटा में एक घर से 5 शवों के मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले का खुलासा होने के बाद लोग हैरान हैं। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि घर की ही महिला ने पूरे परिवार का जहर देकर खात्मा किया। यहां तक कि मासूम बच्चे की भी गला दबाकर हत्या की गई। 
आरोपी महिला घर की बहू बताई जाती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने भी पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद की नस काट कर और हार्पिक पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बता दें कि घटना की जानकारी पड़ोसियों ने ही पुलिस को दी थी। 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पांचों लोगों की मौत की वजह घातक जहर बताई गई। एक साल के बच्चे आरव का मुंह दबा कर मारने की भी बात सामने आई है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक परिवार की बहू दिव्या ने पहले तो खाने में जहर मिलाया फिर खुद की नस काटकर खुदकुशी कर ली।
वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम में मामले का खुलासा हो पाया है। पुलिस के मुताबिक दिव्या ने पहले 4 परिवारीजनों को भोजन में जहर दिया और सबसे बाद में खुद की नस काट ली। 
बहू दिव्या के पेट में हार्पिक और विषाक्त पदार्थ मिले, जबकि खाना उसने कई दिनों से नहीं खाया था। परिवार में एक बचे शख्स दिवाकर ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। हालांकि पुलिस का अंदाजा है कि प्रताड़ना से तंग आकर बहू ने आवेश में इस तरह का कदम उठाया होगा। हो सकता है लॉकडाउन की स्थिति में वो अवसाद में चली गई हो और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar