विजय माल्या को लगा बड़ा झटका, ब्रिटेन में हाईकोर्ट ने खारिज की प्रत्यर्पण के खिलाफ पिटिशन

लंदन : भारत को शराब कारोबारी विजय माल्या 
के प्रत्यर्पण के मामले में सोमवार को बड़ी सफलतता मिली। माल्या भारत प्रत्यर्पित किये जाने के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में दायर मामला हार गये हैं। करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले में वह भारत में वांछित हैं।
अब बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइन के 64 साल के प्रमुख ने इस साल फरवरी में सुनवाई के दौरान भारत प्रत्यर्पित किये जाने के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश स्टीफन इरविन और न्यायाधीश एलिजाबेथ लांग की दो सदस्यीय पीठ ने अपने फैसले में माल्या की अपील खारिज कर दी।
कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी ‘लॉकडाउन' के कारण मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये हुई। माल्या भारत में 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग मामले से जुड़ा है। 
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar