योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिए निर्देश , स्कूलों में एक साल तक फीस बढ़ाने पर लगाईरोक

लखनऊ। देश मे में कोरोना की महामारी से जनता परेशान हो रही है। लॉकडाउन के कारण उद्योग-व्यापार, काम-धंधे सब चौपट हो गए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्कूलों में एक साल तक फीस बढ़ाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि किसी भी स्कूल ने फीस बढ़ाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार देर शाम जारी किए गए आदेश में साफ कहा गया है कि शिक्षा सत्र 2020-21 के दौरान किसी भी स्कूल में फीस वृद्धि नहीं होगी, यह आदेश सभी बोर्ड के प्रत्येक स्कूल पर लागू होगा।
इस संबंध में प्रदेश के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि अगर किसी ने पहले ही बढ़ी हुई फीस ले ली है, तो उसे आने वाले महीनों में एडजस्ट करना पड़ेगा। सरकार के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। जहां कई स्कूलों को फीस बढ़ाने पर लगी रोक हजम नहीं हो रही।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar