इंदौर से जबलपुर आया युवक निकला कोरोना पॉजीटिव,


जबलपुर- दिनांक- 17 अप्रैल को एक युवक जो इंदौर में नौकरी करता है ट्रक से जबलपुर आया। कटंगी बायपास में उसे पुलिस ने रोककर पूछने पर उसने बताया की वह मंडला के बिछिया का रहने वाला है और अपने घर जाने के लिए ट्रक से आया है।पुलिस ने उसे विक्टोरिया अस्पताल पहुंचा दिया जहां से उसे सेम्पल टेस्ट करने के लिए भेजा गया। आज उसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया है। उसे तत्काल विक्टोरिया से मेडिकल रवाना किया जा रहा है। अब इस युवक की पूरी ट्रेवल हिस्ट्री पता की जा रही है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar