ल्यूकेमिया से पीड़ित थे ऋषि कपूर, यह है एक प्रकार का ब्लड कैंसर, जानें इस बीमारी के बारे में


एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बुधवार  रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि परिवार ने आधिकारिक बयान में कहा है कि ऋषि कपूर लगभग दो साल से ल्यूकेमिया की बीमारी से पीड़ित थे। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है। इस बीमारी में शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ने लगती है और इनके आकार में भी परिवर्तन होता है।
ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल ल्यूकेमिया के चलते शरीर में गैर सेहतमंद कोशिकाओं के बढ़ने से आपका इम्यून पावन कम होता है और आप इंफेक्शन और बुखार की चपेट में जल्दी और लगातार आते हैं। शारदा और जेपी अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट अनिल ठाकवानी ने बताया कि  ल्यूकेमिया 66 साल की उम्र में होने वाला एक प्रकार का ब्लड कैंसर है जिसे सीएलएल के नाम से भी जाना जाता है, क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया। आमतौर पर इसमें ब्लड की शुरुआती स्तर पर इलाज नहीं होता, लेकिन जब यह कैंसर बढ़ जाता है और इसके लक्षण सामने आने लगते हैं तब इसका इलाज होता है। कीमोथैरेपी के बाद भी इस बीमारी के वापस आने की संभावना होती है। इसलिए बीमारी के वापस आने की संभावना को कम करने के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराया जाता है। 
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को अभिनेता इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इरफान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar